ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / गेस्ट हाउस और रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 5 युवक और 5 युवतियां...

गेस्ट हाउस और रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 5 युवक और 5 युवतियां समेत संचालक गिरफ्तार

19-Jul-2021 09:28 PM

DESK: फारबिसगंज में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। होटेल और रेड लाइट एरिया में छापेमारी करते हुए पुलिस ने 5 युवती और 5 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। डीएसपी रामपुकार सिंह और थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी शामिल थी।

 

पुलिस ने सबसे पहले फारबिसगंज स्टेशन चौक स्थित गेस्ट हाउस में छापेमारी की। जहां से दो युवती और दो युवक सहित संचालक को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद इनकी निशानदेही पर रेड लाइड एरिया में छापेमारी की गयी जहां से तीन युवती और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। 


 पुलिस की इस छापेमारी के दौरान पांच युवकों और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि इस बात की सूचना मिली थी की देह व्यापार का धंधा कुछ होटलों में चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया। 


डीएसपी ने बताया कि गेस्ट हाउस से गिरफ्तार युवकों में मिंटू कुमार यादव, मोहन दास और संचालक शाहिद अली शामिल है। जबकि रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार युवकों में एहसान आलम और अमन कुमार पोद्दार शामिल है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के नाम सामने आ सके।