ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

अंगूर से लदा ट्रक पलटा तो लूटने वालों में मची होड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

28-Mar-2021 09:41 AM

MADHUBANI : मधुबनी जिले के झंझारपुर के पास समिया ढलान में अंगूर से भरा ट्रक पलट गया. ट्रक पलटने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो घटनास्थल पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग टोकरी में भर-भरकर अंगूर लूटने में लग गए. स्थिति ऐसी हो गई घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात करना पड़ गया. इतना ही नहीं लोगों को भगाने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ गई. लेकिन लोग अंगूर लूटने में इतने व्यस्त थे कि पुलिस की लाठियां खाते हुए भी अंगूर लूटने के लिए भागमभाग कर रहे थे. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि झंझारपुर के पास समिया ढलान पर एक ट्रक एनएच 57 से 50 फीट नीचे जा लुढ़का. गनीमत रही कि चालक और खलासी की जान बच गई. ट्रक पलटने की जोरदार आवाज मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. कुछ लोगों ने चालक को बाहर निकाला तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अंगूर लूटने में जुट गए. सुबह होते-होते यहां सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और अंगूर की लूट मच गई.


मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. करीब 8-10 पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर तैनात करना पड़ गया. काफी समझाने पर भी लोग मानने को तैयार ही नहीं थे जिसके बाद अंगूर लूट रहे लोगों पर लाठियां भांजकर भगाने का प्रयास किया.