ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर लगाया ताला, घंटों इंतजार करते रहे शिक्षक,...

ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर लगाया ताला, घंटों इंतजार करते रहे शिक्षक, जानें पूरा मामला

02-Aug-2022 07:04 PM

SIWAN : सीवान एक मामला सामने आया है, जहां सरकारी शिक्षकों की मनमानी से तंग आकर ग्रामीणों ने स्कूल गेट में ताला लगा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में टीचर कभी समय पर नहीं आते हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है. ग्रामीणों के विरोध पर शिक्षिका गुस्सा हो गई और ग्रामीणों से बहस करने लगी. इस घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 


वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूल का गेट अन्दर से बंद है. तभी शिक्षिका स्कूल गेट पर पहुंची. गेट पर ताला लगा देख वो गुस्से से आग बबूला हो गईं और ग्रामीणों से उलझ पड़ी. लोग इसका वीडियो बनाने लगे तो उन्हें डाटने लगे. ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षिकाओं की मनमानी चलती है. कई टीचर्स लेट आते हैं, तो वहीं एक महिला शिक्षक पर अपनी मर्जी से कभी भी आती-जाती है.


मामला लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के बाला गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है. मामले पर प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह कहा कि शिक्षिका मुझे छुट्टी की कोई जानकारी नहीं देती हैं और कुछ भी कहने पर अधिकारी से संपर्क में रहने की बात कहती हैं. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. मामले की जांच की जा रही है.