ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / ग्रामीण विकास विभाग में 2 महीने पहले लगी थी आग, आज भी धूप...

ग्रामीण विकास विभाग में 2 महीने पहले लगी थी आग, आज भी धूप में सुखाई जा रही फाइलें

02-Jan-2021 04:02 PM

PATNA : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में आग लगे 2 महीने से ज्यादा समय बीत चूका है. आग तो बुझ गई लेकिन कार्यालय में रखे सारे कागजात ऐसे भींगे की उन्हें सुखाने के लिए आज भी अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को ड्यूटी करनी पड़ रही है. दरअसल, उन कागजातों में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण फाइलें भी हैं, जिन्हें सुखाने के लिए हर दिन मुख्य सचिवालय के खुले मैदानों में रखा जाता है. 


बता दें कि इन भींगी फाइलों की संख्या हजारों में है. ऐसे में बीते 2 महीनों से विभाग के कर्मचारी और अधिकारी हर रोज सैंकड़ों की संख्या में सचिवालय के मैदान में फाइलों को बिछाकर बैठ जाते हैं और उनके सूखने का इंतजार करते हैं. इन कर्मचारियों की ड्यूटी ही लगा दी गई है ताकि वह उन फाइलों की देखरेख कर सकें. 


गौरतलब है कि ग्रामीण विकास विभाग में 19 अक्टूबर की देर रात भीषण आग लगी थी. इस आगलगी में कई महत्वपूर्व फाइलें जलकर राख हो गई थी. विभाग ने पूरे मामले में जांच करने की बात कही थी, जिससे नुकसान और कारण का आकलन हो सकें. वहीं विपक्ष ने भी इस मामले पर नीतीश सरकार को घेरा था. विपक्ष का आरोप था कि विभाग ने काले कारनामों को छुपाने के लिए आग लगाई थी. और जांच की भी मांग की थी लेकिन 2 महीने बाद भी इसको लेकर अब तक कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है.