ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश कुमार ने लालू फैमिली पर साधा निशाना, कहा- मौका मिला तो कुछ...

नीतीश कुमार ने लालू फैमिली पर साधा निशाना, कहा- मौका मिला तो कुछ किया नहीं अब दे रहे ज्ञान

31-Oct-2020 01:06 PM

BHAGALPUR: गोपालपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने एक बार फिर से लालू परिवार पर हमला बोला और कहा कि 15 साल के शासन में कुछ नहीं किया, लेकिन अब ज्ञान दे रहे हैं. 

नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं की स्थिति क्या थी वह सबको पता था. लेकिन हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर जिविका समूह की योजना की शुरूआत की. जो उस समय की बेहतर स्वयं सहायता समूह बनाया. नीतीश ने कहा कि विक्रम सेतु के सामांतर चार लेन का पुल बनाने के लिए पीएम मोदी ने स्वीकृत कर लिया. भागलपुर में कई विकास का काम किया है. आगे भी करते रहेंगे. 

नीतीश कुमार ने कहा कि वह सिर्फ काम करने पर भरोसा करते हैं. बिहार में क्या-क्या नहीं किया है. बिहार के कई बड़े-बड़े संस्थान खोला गया है. छात्रों को मदद करने के लिए हमने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की. जो ब्याज नहीं दे सकते उनका माफ कर दिया जाएगा. पैसे के अभाव में किसी बच्चे का पढ़ाई बाधित नहीं हो पाएगा.

नीतीश कुमार ने कहा कि जब से काम करने का मौका तक से पूरे बिहार के लिए काम करते हैं. लेकिन कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं. उनके लिए सिर्फ पति पत्नी और बेटी है, लेकिन हमारे लिए तो पूरा बिहार परिवार है. मुझे तो पूरे बिहार के लिए काम करना है. हमने समाज के हर तबके का विकास किया है. नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करने हुए एक बार कहा कि चुनाव का समय हैं कुछ लोग कुछ बोलते रहते हैं. लेकिन आपलोगों उनके बहकावे में मत आइयेगा. ऐसे-ऐसे दावा कर रहे है जो पूरा ही नहीं हो सकता है. वोट के लिए ये लोग वोटरों को भ्रम में डाल रहे हैं. लेकिन आपलोग सावधान रहे हैं.