BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
23-Oct-2023 09:12 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी है। वही इस दौरान दस से ज्यादा लोग घायल हो गये है। आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया है।
घटना राजा दल पूजा पंडाल में हुई है जहां इस घटना से अफरा-तफरी मची हुई है। बताया जाता है कि राजा दल पूजा पंडाल में पुलिस बल की तैनाती नहीं की गयी थी। पुलिस टीम के वहां नहीं रहने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।
बताया जाता है कि राजा दल पूजा पंडाल के थोड़ी दूर पहले भीड़ में 1 बच्चा गिरकर दब गया था। बच्चे को बचाने के क्रम में दो बुजुर्ग महिलाएं झुकी और भीड़ में दब गई।
दोनो महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
मौके पर पहुचे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया। जिला प्रशासन द्वारा एक एक कर के लोगों को वहाँ से निकाला जा रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने दो महिला और 5 साल के बच्चे की मौत की पुष्टि की। कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना के चीनी मिल रोड की है।