ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

दारोगा को गोली मारने वाले अपराधी गिरफ्तार, शागिर्द के साथ पकड़ा गया कुख्यात क्रिमिनल

07-Jun-2020 08:19 PM

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच अपराध काफी तेजी से बढ़ा है. इसी दौरान पुलिस को कई बड़ी कामयाबी भी हाथ लगी है. थानाध्यक्ष आशीष सिंह के हत्यारे दिनेश मुनि का एनकाउंटर के बाद बिहार पुलिस ने दारोगा को गोली मारने वाले अपराधी रामशंकर यादव को अरेस्ट कर लिया है. जिसने गोपालगंज में दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों पर हमला किया था.


मामला गोपालगंज जिले के श्री पुर थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने कुख्यात अपराधी रामशंकर यादव को अरेस्ट कर लिया है. इसके साथ ही एक और अपराधी को भी दबोचा गया है. हथुवा एसडीपीओ अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में गोपालगंज पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. हथुवा डीएसपी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि 4 साल पहले मार्च 2016 में इसी अपराधी ने श्रीपुर ओपी थाने की पुलिस टीम पर हमला किया था. आधी रात में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मी घायल हुए थे.


बता दें कि साल 2016 में कुख्यात रामशंकर यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर मिश्र बतरहां गांव में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. इन्होंने आधी रात में पुलिस की टीम को निशाना बनाया था. जिसमें सहायक अवर निरीक्षक सुशील पासवान, हवलदार श्याम बिहारी सिंह, सिपाही धर्मनाथ प्रसाद और उपेन्द्र कुमार घायल हो गए थे. रात पुलिस अपने क्षेत्र में गश्ती कर रही थी, तब उनके ऊपर फायरिंग की गई थी.


इस वारदात के बाद तत्कालीन गोपालगंज एसपी निताशा गुड़िया ने फायरिंग करनेवाले अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया था. इस बीच कई ठिकानों पर छापेमारी कर इन अपराधियों तक पुलिस ने पहुंचने की कोशिश की. अंततः 4 साल बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी. आखिरकार गोपालगंज पुलिस ने कुख्यात अपराधी रामशंकर यादव को उसके शागिर्द के साथ धार दबोचा. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.