ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
07-Jan-2023 02:45 PM
GOPALGANJ: पिछले दिनों लद्दाख के लेह में शहीद हुए NSG कमांडो दीपक कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक आवास गोपालगंज पहुंचा। बरौली के भड़कुइयां गांव में जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा लोगों की आंखें नम हो गईं। हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। इस दौरान शहीद की शव यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता जय के नारे लगाए। इस मौके पर सेना के जवानों के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
शहीद दीपक कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। श्रद्धांजलि सभा के बाद शहीद जवान की शव यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस मौके पर विधायक रामप्रवेश राय, जेडीयू के पूर्व विधायक मंजीत सिंह, राजद नेता समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया।
बता दें कि बरौली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंगर 8 निवासी प्रह्लाद सिंह के बेटे एनएसजी कमांडो दीपक कुमार सिंह बीते चार जनवरी को लेह में अन्य कमांडों साथियों के साथ गाड़ी से ट्रेनिंग कैंप जा रहे थे। इसी दौरान एडिकान के निकट बर्फबारी में उनकी गाड़ी फिसल कर गहरे ढलान में चली गई। गाड़ी में सवार सभी चार कमांडो घायल हो गए थे। सभी को सैनिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस हादसे में दीपक सिंह शहीद हो गए थे।