Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज
24-Oct-2023 08:26 AM
By First Bihar
GOPALGANJ : गोपालगंज में दुर्गा पूजा के मेले में दर्दनाक हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पंडाल में भगदड़ मच गई जिसमें दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें से चार को गोरखपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है। घटना के बाद जिला प्रशासन चौकस हो गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने शाम 4:00 बजे के बाद मेले पर पाबंदी लगा दी है।
वहीं, इस घटना के बाद डीएम नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात मौके पर पहुंचे। डीएम ने भगदड़ के जांच का आदेश दिया है। सदर अनुमंडल के एसडीओ के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
इस बीच स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को नहीं लगाया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि भिड़ भी ज्यादा थी जबकि निकलने का रास्ता सही नहीं था। पहले बाहर निकालने की होड़ में भगदड़ मच गई और एक बच्चा जमीन पर गिर गया जिसे उठाने में दो महिलाओं की जान चली गई। हालांकि, इस दौरान एक और बच्चा जख्मी हुआ था जिसे बचा लिया गया।
वहीं, इस घटना ने गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के व्यवस्था की भी पोल खोल दी। लगभग 20 घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, वहां डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे। इसे लेकर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। प्रशासन की फटकार के बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। डीएम ने सिविल सर्जन को इस मामले में शो कॉज किया है।
इसके अलावा डीएम ने कहा है कि फिलहाल स्थिति को नॉर्मल कर लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जांच में जुट गई है। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सभी पूजा समितियों को आदेश दिया गया है कि सुबह 9 - 4 बजे शाम तक ही पंडालों में लोगों का प्रवेश दिया जाए। उसके बाद लोग अपने घरों में रहेंगे। दुर्गा पूजा के मेले में शाम में ही भीड़ जुटती है।
उधर, इस घटना में मरने वालों की पहचान कर ली गई है। जिस बच्चे की मौत हुई उसका नाम आयुष कुमार था। वह माझा थाना क्षेत्र के सनाठ मठिया निवासी दिलीप राम का पुत्र था। मौत की शिकार एक महिला 55 वर्षीय उर्मिला देवी कुचायकोट के सासामुसा निवासी रविंद्र शाह की पत्नी थी जबकि, दूसरी महिला नगर थाना के बसडीला निवासी भोज शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी थी।