ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

गोपालगंज में होमगार्ड जवान का मर्डर, अपराधियों ने गोलियों से भूना

05-Jan-2021 01:05 PM

GOPALGANJ : इस वक़्त की बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना नगर थाने के एकडेरवा गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान होमगार्ड जवान भोला सिंह के रूप में की गई है. 


बताया जा रहा है कि इससे पहले भी भोला सिंह की जान लेने की कोशिश की गई थी. करीब एक महीने पहले मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी. आज एक बार फिर भोला सिंह को बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. इससे पहले की लोग उन्हें अस्पताल में भर्ती करा पाते, भोला सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. 


वहीं इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. लोगों ने सड़क जामकर हंगामा करना भी शुरू कर दिया है. इधर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी हुई है.