Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
08-Feb-2021 09:46 AM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : जिले में एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है. तेज रफ़्तार बस की चपेट में आने से युवक की जान गई है. इस घटना में एक अन्य युवक जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घटना गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना इलाके की है, जहां बरहिमा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि एक तेज रफ्तार बस जा रही थी. दो युवक भी वहीं से गुजर रहे थे. इस बीच बस अनियंत्रित हो गई और उसने दोनों युवकों को कुचल दिया. जिसके कारण एक युवक की मौत पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंद कुमार के रूप में की गई है.
घटना के बाद वहां आसपस मौजूद लोग दौड़े और उन्होंने एक अन्य युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. नाराज ग्रामीणों ने एनएच-27 को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर परिचालन को बहाल कराया.