ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / 8 बच्चों के बाप को पड़ोसन से हुआ प्यार, अंधेरी रात में रंगरेलियां...

8 बच्चों के बाप को पड़ोसन से हुआ प्यार, अंधेरी रात में रंगरेलियां मनाने पहुंचा, पड़ोसी ने पकड़ के काट दिया

03-Jan-2021 06:29 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ :  हत्या की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल प्रेम प्रसंग में एक ऐसे व्यक्ति की हत्या की गई है, जो 8 बच्चों का बाप है. वह अपने बेटे-बेटियों की शादी भी कर चुका था और उसके नाती-पोते भी हैं. हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है. 


मामला गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना इलाके का है, जहां ख्वाजेपुर गांव में गंडासे से काटकर एक शख्स की हत्या कर दी गई. मृतक व्यक्ति की पहचान बैजनाथ चौधरी के रूप में की गई है. आरोप है कि इस हत्याकांड को उसके पड़ोसी शिव कुमार चौधरी ने अंजाम दिया है, जिसकी पत्नी के साथ बैजनाथ चौधरी का अवैध संबंध था. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि मृतक बैजनाथ चौधरी के 8 बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और पांच लड़कियां हैं. दो लड़कियों की शादी नहीं हुई है. बाकी बच्चों की शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं. हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा है. आरोप है कि बैजनाथ चौधरी के अपने पड़ोसी शिव कुमार चौधरी की दूसरी पत्नी किरण देवी के साथ अवैध संबंध थे. मौका-ए-वारदात से भी कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे प्रेम प्रसंग की पुष्टि होती है. बताया जाता है कि शिव कुमार चौधरी ने बैजनाथ को कई बार चेतावनी दी थी. बावजूद इसके बैजनाथ ने उसकी दूसरी पत्नी से संपर्क बनाए रखा. आरोप है कि शनिवार की रात भी वह शिव कुमार चौधरी के घर में घुस गया था. 


हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है. जादोपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी शांति देवी ने थाने में 5 लोगों शिव कुमार चौधरी, फूलमती देवी, किरण देवी, भुनेश्वर यादव और हंसदेव यादव के खिलाफ जमीन विवाद में उसके पति की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिव कुमार चौधरी, फूलमती देवी और किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया है. सदर DSP नरेश पासवान ने बताया कि पुलिस हत्या की जांच कई एंगल से कर रही है. अनुसंधान के बाद शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.