ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

गोपालगंज जहरीली शराब कांड में 9 लोगों को फांसी की सजा, 4 महिलाओं को आजीवन कारावास

05-Mar-2021 03:20 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ :  इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज खजूरबानी जहरीली शराब कांड से जुड़ी हुई आ रही है. इस चर्चित शराब कांड में 13 में से 9 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है. जबकि इस कांड में शामिल 4 महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा दी गई है. गोपालगंज में एडीजे 2 की कोर्ट ने सजा का एलान किया है.


गौरतलब हो कि कि 5 साल पहले 2016 में गोपालगंज के नगर थाना के खजुरबानी में जहरीली शराब कांड में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. जबकि आधा दर्जन लोग अंधे हो गए थे. शराबबंदी के अगले ही साल हुए इस जहरीली शराब कांड ने उस वक्त सनसनी फैला दी थी. आपको बता दें कि गोपालगंज नगर थाना कांड संख्या 347/2016 में खजूरबानी में अवैध शराब रखने, बेचने और भंडारण करने के मामले में कोर्ट ने सभी 13 आरोपितों को दोषी पाया था.


इस शराब कांड के बाद नगर थाना पुलिस ने खजुरबानी गांव के मुख्य अभियुक्त नगीना पासी, रुपेश शुक्ला सहित कुल 14 लोगों को अभियुक्त बनाया था. इस मामले में नामजद एक आरोपी की ट्रायल के दौरान ही मौत हो गई थी. फिलहाल सिर्फ 13 नामजद अभियुक्त जिन्दा हैं, जिनमें से 9 लोगों को एडीजे 2 की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. जबकि 4 महिला दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है.


हर किसी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई थीं. गोपालगंज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय लवकुश कुमार की उत्पाद स्पेशल कोर्ट 13 आरोपितों को दोषी करार कर चुकी थी. दोषी करार होने के बाद सजा के बिंदु पर शुक्रवार को फैसला आया है. इस शराबकांड दोषी झठू पासी, रंजय पासी, मुन्ना पासी, कन्हैया पासी, राजेश पासी, लालबाबू पासी, नगीना पासी, संजय पासी और सनोज पासी को फांसी की सजा सुनाई गई है. जबकि रिता देवी, इंदू दंवी, लालझरी देवी और कैलासों देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.