ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / नियोजित शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, विधान परिषद में डिप्टी सीएम ने दी...

नियोजित शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, विधान परिषद में डिप्टी सीएम ने दी अहम जानकारी

13-Jul-2019 12:25 PM

By 3

PATNA : समान काम-समान वेतन के मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहे बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नियोजित शिक्षकों के सुविधाओं से जुड़े एक अहम फैसले की जानकारी बिहार विधान परिषद में दी है। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नियोजित शिक्षकों को बैंकों से पर्सनल लोन की सुविधा मिल सके इसके लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। दरअसल बिहार विधान परिषद में एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह ने इस मामले को उठाते हुए सरकार से यह जानना चाहा कि नियोजित शिक्षकों को पर्सनल ऋण की सुविधा केवल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ही मिल रही है। एसबीआई को छोड़कर किसी भी अन्य बैंक की तरफ से नियोजित शिक्षकों को पर्सनल लोन नहीं दिया जाता। राज्य सरकार को नियोजित शिक्षकों के हक में आवश्यक कदम उठाना चाहिए। इस सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि नियोजित शिक्षकों को सभी बैंकों से पर्सनल लोन की सुविधा मिल सके। सुशील मोदी ने कहा कि वह एसएलबीसी की आगामी बैठक में सरकार की तरफ से एजेंडा रखेंगे। बैंकों को इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे कि वह नियोजित शिक्षकों को पर्सनल लोन दे सकें। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट