ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान

Home / news / गोलीबारी से इलाके में मची अफरा-तफरी, महिला समेत तीन लोग घायल

गोलीबारी से इलाके में मची अफरा-तफरी, महिला समेत तीन लोग घायल

23-Jul-2021 08:45 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी में महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। इस दौरान घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। गोली से घायल दो भाई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


घटना नीमा चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मलीबा चौक के निकट की बताई जा रही है । घायल युवक की पहचान नीमा चंद्रपुरा निवासी स्वर्गीय शंभू सिंह का पुत्र संदीप कुमार और मिट्ठू कुमार एवं जख्मी महिला की पहचान सोनाली कुमारी के रूप में बताया जा रहा है। बताया जाता है कि संदीप कुमार और मिट्ठू कुमार दूध लेकर अपने घर वापस लौट रहा था।


तभी इसी दौरान किसी बात लेकर अपराधी के साथ विवाद हुआ और बौखलाए अपराधी ने दोनों भाई  पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। इस दौरान दोनों भाई को गोली लग गया। गोली लगने के बाद उसी जगह दोनों भाई बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने गोली की आवाज सुनकर  घटनास्थल की ओर दौड़े तब तक अपराधी मौके से फरार हो गये।फिलहाल नीमा चंदपुरा थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।