गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
02-Aug-2022 10:13 AM
PATNA : बिहार सरकार ने पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए सभी पर्यटन स्थल को स्थानीय संस्कृति से जोड़ने का फैसला किया है. इससे पर्यटकों को बिहार की संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सकेगा. विभाग अपने सभी होटल व रेस्टोरेंट को नये सिरे से सुंदर बनाने में जुट गई है. होटल को सुंदर बनाने के लिए मिथिला पेंटिंग का सहारा लिया जायेगा. इसके लिए छात्रों को भी मौका दिया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त के बाद पर्यटन स्थल को स्थानीय संस्कृति से जोड़ने के दिशा में काम शुरू हो जाएगा. विभाग होटल और रेस्टोरेंट को दोबारा से लीज पर देगा, जिसमें पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने व सुरक्षा को प्राथमिकता दी जायेगी. वहीं, खान-पान का रेट भी बाहर के खाने से कम होगा. विभाग ने पर्यटकों को सुविधा पहुंचाने के लिए सभी जिलों में एक-एक पर्यटन केंद्र खोलने का निर्णय लिया है.
बता दें कि बिहार की संस्कृति काफी समृद्ध और फैली हुई है, जिसमें मिथिला पेंटिंग, नृत्य, कला और हर जगह का अपना रहन-सहन व खान-पान है. इसलिए विभाग ने पर्यटन स्थलों पर इसे तस्वीरों के माध्यम से दर्शाने का निर्णय लिया है. पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक, विदेशी पर्यटकों के आने के मामले में बिहार देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल है. सबसे अधिक विदेशी पर्यटक महाराष्ट्र आ रहे हैं। वहीं, बिहार में विदेशी पर्यटकों के आने का अनुपात 4.2 फीसदी है, जो गोवा से अधिक है. देश के शीर्ष 10 राज्यों में बिहार नौवें पायदान पर है.