BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
05-May-2023 06:53 AM
By First Bihar
PATNA : पैसों की कमी से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट के विमानों के रद्द होने से पटना से उड़ान भरने वाले अन्य फ्लाइट का किराया काफी तेजी से ऊपर चढ़ा है। तीन जोड़ी फ्लाइटों के रद्द होने से टिकटों की बुकिंग का अचानक दबाव बढ़ा है, जिससे किराये में तत्काल बढ़ोतरी दिख रही है। पांच मई को पटना-मुंबई रूट पर विमान किराया 20 हजार के आसपास पहुंच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गो फर्स्ट के विमानों के रद्द होने के कारण अभी विमान किराये में उछाल हर रूट दिखेगा। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 2167 किराया का गुरुवार रात आठ बजे तक 18579 रुपये था। वहीं पटना-दिल्ली रूट का किराया भी काफी तेजी से ऊपर चढ़ा है। सामान्य दिनों में किराये की बढ़ोतरी एक से डेढ़ हजार रुपये है, जबकि पांच मई को यह 17 हजार रुपये तक पहुंच गया।
वही, विस्तारा की पांच मई की फ्लाइट यूके 718 का दिल्ली रूट पर किराया 16847 रुपये था। इस रूट पर न्यूनतम किराया विस्तारा के विमान यूके 716 का 13487 रुपये बताया गया। हालांकि, नौ मई से पटना-दिल्ली रूट पर किराया सामान्य के आसपास होने के आसार हैं। जबकि, पटना बेंगलुरु रूट पर किराया 20 हजार के आसपास पहुंच गया है। इस रूट पर सामान्य दिनों में बुकिंग के एक दिन बाद की फ्लाइट का किराया 13 से 14 हजार के आसपास रहता था।
इधर, दूसरे दिन भी गो फर्स्ट के काउंटरों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का यात्री इंक्वायरी के लिये आते रहे। विमानन कंपनी के कर्मियों के बीच भी खामोशी की स्थिति बनी रही। वहीं, विमान किराया महंगा होने का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है. ट्रेन में यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। पटना-नयी दिल्ली राजधानी में शुक्रवार को लंबी वेटिंग हो गयी है। इसके आलावा विमान रद्द कर दिए जाने के बाद भी यात्रियों को रिफंड को लेकर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।