अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
19-Nov-2021 09:01 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: डॉन की गर्ल फ्रेंड पर जब एक शख्स ने कमेंट किया और इसकी जानकारी जब उसके बॉय फ्रेंड को हुई तब वह आगबबूला हो गया और सीधा कमेंट्स करने वाले के पास पहुंच गया और पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक क्रिमिनल की माशूका को अपशब्द बोलना एक व्यवसायी को काफी महंगा पड़ गया।
जब लड़की ने इसकी शिकायत अपने क्रिमिनल बॉय फ्रेंड से की फिर क्या था हाथ में पिस्टल उठाया और व्यवसायी को सबक सिखाने के लिए निकल पड़ा। वह सीधा उसके दुकान पर पहुंच गया और फायरिंग करने लगा। इस दौरान दुकान का मालिक किसी तरह से बाल-बाल बच लेकिन उसकी करतूत पूरे इलाके में सामने आ गयी।
दरअसल सीतामढ़ी के मेहसौल चौक पर बुधवार की देर शाम अपराधियों ने एक व्यवसायी की दुकान पर हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की और कुछ ही घंटों भीतर गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया तब पूछताछ के दौरान उसने इस बात जानकारी पुलिस को दी। अपराधी तुषार का कहना था कि वह जिसे बेहद प्यार करता है उसे यदि कोई इस तरह से छेड़ दे तो उसे छोड़ने वालों में से वह नहीं है। उसकी बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी।
फिलहाल सीतामढ़ी पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है जिसमें सरगना तुषार भी शामिल है। दो पिस्टल और चार जिन्दा कारतूस भी पास से बरामद किया है। सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय ने बताया की पुलिस ने कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


