ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / गिरिराज ने POK से आगे अब POC की बात छेड़ी, निशाने पर कांग्रेस

गिरिराज ने POK से आगे अब POC की बात छेड़ी, निशाने पर कांग्रेस

01-Sep-2019 12:17 PM

By 15

DESK : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अब POK यानी पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर से आगे बढ़कर POC की बात शुरू कर दी है। गिरिराज सिंह ने POC का इस्तेमाल कांग्रेस के लिए किया है। POC वाले ट्वीट को करते हुए गिरिराज ने इसे पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कांग्रेस बताया है। कांग्रेस पर इस बड़े हमले के साथ गिरिराज सिंह ने मीडिया की उन खबरों को आधार बनाया है जिनमें कांग्रेस नेताओं की नज़दीकियां पाकिस्तान के साथ दिखाई गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर, शशि थरूर और नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ी खबरों को गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं की तरफ से आए बयान पाकिस्तान की मीडिया में सुर्खियां बन रही हैं। पाकिस्तान कांग्रेस नेताओं के बयान को आधार बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार की किरकिरी कराने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में अब गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर पाकिस्तान की तरफ से ऑक्यूपाइड होने का आरोप लगाते हुए POC का नया स्लोगन दे डाला है।