Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
29-May-2023 12:20 PM
By First Bihar
GAYA: सनातन धर्म की बात करने वाले गिरिराज सिंह को बिहार सरकार के मंत्री कुमार सर्वजीत ने बड़ा चैलेंज दे दिया है। गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश के मंत्री ने कहा कि माथे पर तिलक लगा लेने भर से कोई हिंदू नहीं हो जाता। गिरिराज सिंह में अगर हिम्मत है तो मेरे साथ दलित की थाली में खाना खाकर दिखा दें। खुद को दलितों का सबसे बड़ा हिमायाती बताते हुए मंत्री ने यहां तक कह दिया कि वे दलितों के कपड़े तक धोने को तैयार हैं।
दरअसल, गया में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हिंदू-मुस्लम की बात कह समाज को बांटने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि गिरिराज सिंह अगर हिंदू हैं तो हम भी हिंदू ही हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह जब किसी हरिजन की थाली में खाना नहीं खा सकते हैं तो वे हिंदू कहलाने के लायक नहीं है। देश के लाखों लोग यह मांग कर रहे हैं कि गिरिराज सिंह हिंदू हैं तो बिहार आकर किसी हरिजन की थाली में साथ बैठकर खाना खाएं। उन्होंने कहा कि माथे पर तिलक लगाने और हाथ में फीता बांधने से कोई हिंदू नहीं हो जाता है।
मंत्री ने कहा कि बिहार के गरीब से भी गरीब व्यक्ति का कपड़ा धोने और उसके साथ खाना खाने को तैयार हूं। हिंदूत्व का नारा देने वाले किसी दलित का कपड़ा धोकर और उसकी थाली में खाना खाकर दिखा दें। हिंदू हो या मुसलमान सभी एक हैं, सभी ने मानव जाति में जन्म लिया है। यही कारण है कि आरजेडी गांव गांव जाकर सभी जाति और धर्म के लोगों को जगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों से बचें। अगर ऐसे लोगों से नहीं बचेंगे तो देश चौपट हो जाएगा और फिर से गुलामी के कगार पर पहुंच जाएगा।