ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

गिरिराज सिंह ने अपने ऊपर बनने वाली फ़िल्म की खबर को गलत बताया, कहा - मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं

गिरिराज सिंह ने अपने ऊपर बनने वाली फ़िल्म की खबर को गलत बताया, कहा - मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं

13-Oct-2019 04:27 PM

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ऊपर किसी भी फिल्म के निर्माण की बात को खारिज किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर फिल्म बनाने के लिए किसी ने कोई संपर्क नहीं किया है और ना ही मैंने इसके लिए कोई अनुमति दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि उनकी दिलचस्पी इस बात में नहीं है कि उनके ऊपर कोई फिल्म बने।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खुद ट्वीट करते हुए उस तस्वीर को शेयर किया है, जिसे गिरिराज के ऊपर आने वाली फिल्म का पोस्टर बताया जा रहा था। गिरिराज सिंह ने लिखा है कि यह पोस्टर बनाने वाले ने उनसे कभी संपर्क नहीं किया और उनसे कोई अनुमति नहीं ली। उनकी रूचि इस तरह की किसी चीज में नहीं है। गिरिराज सिंह ने आग्रह किया है कि उनके ऊपर इस तरह का पोस्टर नहीं बनाया जाए।

बता दें कि शनिवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें गिरिराज सिंह के नाम पर कथित तौर पर बनने जा रहे एक फिल्म का पोस्टर जारी किया था. इस पोस्टर में फिल्म के डायरेक्टर के तौर पर रघुबीर सिंह का नाम लिखा था जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर दिनकर भारद्वाज का नाम लिखा था. इस पोस्टर में यह दावा किया गया था कि गिरिराज सिंह के नाम पर एक शॉर्ट फिल्म बनाई जा रही है.