ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

Home / news / नीलाम होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले गिफ्ट, 200 से ढाई लाख रूपये...

नीलाम होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले गिफ्ट, 200 से ढाई लाख रूपये तक हैं दाम

11-Sep-2019 04:29 PM

By 9

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों को अगर आप अपना बनाना चाहते हैं तो मौका आ गया है. पीएम को मिले गिफ्ट को नीलाम किया जा रहा है. पिछले पांच सालों में नरेंद्र मोदी जितने गिफ्ट मिले हैं उन सबों की नीलामी की जा रही है. इससे मिलने वाला पैसा गंगा सफाई अभियान में लगाया जायेगा. पीएम को मिले गिफ्ट की नीलामी 14 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक चलेगी. 2772 गिफ्ट की होगी नीलामी प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम ने अपने तमाम गिफ्ट को नीलाम करने का फैसला खुद लिया है. प्रधानमंत्री का मानना है कि उन्हें पीएम के तौर मिले गिफ्ट देश की जनता की संपत्ति है और उनसे मिले पैसे को जनता के हित में ही खर्च किया जाना चाहिये. पिछले पांच सालों में नरेंद्र मोदी को 2772 सामान गिफ्ट में मिले हैं. उन तमाम गिफ्ट की नीलामी की तैयारी शुरू हो गयी है. देश में पहली दफे किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी पहल की है. जानिये क्या होगा प्रधानमंत्री को मिले गिफ्ट का मूल्य प्रधानमंत्री को मिले गिफ्ट की नीलामी के लिए दाम भी तय कर दिये गये हैं. नीलामी में उनका बेस प्राइस 200 रूपये से लेकर ढ़ाई लाख रूपये तक रखे गये हैं. जिस सामान का जितनी बेस प्राइस है उसकी बोली उतने रूपये से शुरू होगी. सरकार को उम्मीद है कि नीलामी में अच्छी खासी रकम आ जायेगी. इस पैसे को गंगा की सफाई में लगाया जायेगा. नीलामी की शुरूआत 14 सितम्बर से होगी और ये 3 अक्तूबर तक चलेगी.