ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / घूसखोर अधिकारी की अकूत संपत्ति आई सामने ,राकेश गुप्ता के बैंक लॉकर से...

घूसखोर अधिकारी की अकूत संपत्ति आई सामने ,राकेश गुप्ता के बैंक लॉकर से मिला सोना और संपत्ति के कागजात

10-Dec-2021 09:12 PM

DESK : आय से अधिक संपत्ति मामले में रोहतास के भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश गुप्ता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. निगरानी ब्यूरो ने आरोपित गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता का एक बैंक लाकर शुक्रवार को खोला है. मिली जानकारी के मुताबिक लॉकर से 6 फ्लैट के कागजात मिले हैं. पूर्णिया में 4 बीघा जमीन के पेपर भी मिले हैं. रांची में 55 हजार वर्ग फीट जमीन और 25 बैक पासबुक निगरानी को जांच में मिले हैं. साथ ही 29 जमीन के कागजात भी निगरानी को मिले हैं. 29 लाख 63 हजार रूपये लॉकर में मिले हैं. वहीं एक करोड़ 19 लाख से ज्यादा के जेवरात निगरानी विभाग के हाथ लगे हैं.


आपको बता दें कि राजेश गुप्ता पर आय के वैध स्रोतों के अलावा 90.11 लाख रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में 27 नवंबर को कार्रवाई की गई थी. निगरानी की टीम ने इनके पटना के आनंदपुरी एवं नागेश्वर कालोनी के फ्लैट, सासाराम स्थित सरकारी आवास एवं फारबिसगंज के पैतृक मकान में छापा मारा था. उस दौरान इनके पास से 21.72 लाख कैश, 61.67 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात, जमीन के कागजात, पासबुक, एटीएम के अलावा एलआइसी में निवेश के कागजात बरामद किए गए थे. इसके बाद चार दिसंबर को निगरानी ने राजेश गुप्ता की पत्नी अनिता गुप्ता के नाम बैंक आफ इंडिया की बोरिंग रोड शाखा स्थित लाकर की तलाशी ली थी.