ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

निगरानी के हत्थे फिर चढ़ा घूसखोर, छपरा के बाद बिक्रमगंज में कार्रवाई, 10 हजार रुपये घूस लेते चकबंदी अधिकारी और एक दलाल गिरफ्तार

23-Mar-2023 03:28 PM

By RANJAN

SASARAM: बिहार में घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चंद पैसों की लालच में सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं। एक ओर जहां छपरा पीएचसी के हेल्थ मैनेजर को विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा वही सासाराम के बिक्रमगंज स्थित चकबंदी कार्यालय में छापेमारी कर निगरानी की टीम ने चकबंदी के अधिकारी सुशील कुमार को 10 हज़ार घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया।


विजिलेंस की टीम आए दिन छापेमारी कर रही है और घूसखोर को पकड़ रही है। दूसरों पर हो रहे कार्रवाई को देखकर भी लोग सबक नहीं ले रहे है और निगरानी के हत्थे चढ़ रहे हैं। बिक्रमगंज के चकबंदी कार्यालय में छापेमारी कर विजिलेंस की टीम ने चकबंदी अधिकारी सुशील कुमार को 10 हज़ार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


इस दौरान अजीत कुमार नामक दलाल को भी गिरफ्तार कर निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले गयी है। अजीत कुमार दावथ का रहने वाला है। दावथ में ही एक मकान में अजीत दफ्तर चलाता था। आज अचानक निगरानी की टीम बिक्रमगंज पहुंची और चकबंदी कार्यालय के अधिकारी को अपने साथ ले गई। पूछे जाने पर टीम के सदस्यों ने कुछ भी नहीं बताया। चकबंदी अधिकारी सुशील कुमार और अजीत कुमार को अपने साथ पटना लेकर निगरानी की टीम निकली है। इनके पास से घूस की रकम भी बरामद किया गया है।