ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

घूस लेने का हाईटेक तरीका, CSP सेंटर में महिला दारोगा ने मंगवाया रिश्वत का पैसा

21-Feb-2024 09:04 PM

By First Bihar

PURNEA: बिहार में घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि ये आए दिन पकड़े भी जा रहे हैं इन पर कार्रवाई भी हो रही है इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन कर्मचारियों को सरकार मोटी सैलरी देती है लेकिन इतने पैसे से भी इनका पेट नहीं भरता और शायद इसीलिए ये रिश्वत लेने का रास्ता अख्तियार करते हैं। अब घूस लेने का नया-नया तरीका भी इजाद कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि घूस की रकम आसानी से मिल जाए और किसी को कानों कान भनक तक ना लगे। 


घूसखोर अब हाईटैक हो गये हैं और टेक्नोलॉजी का उपयोग रिश्वत लेने में कर रहे हैं। बात पूर्णिया जिले की ही ले लीजिए जहां एक महिला दारोगा पर घूस लेने का आरोप एक महिला ने लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि केस में कार्रवाई करने के एवज में उससे घूस मांगा गया। घूस की रकम डगरुआ स्थित एक सीएसपी केंद्र के संचालक के खाते में मंगवाया गया। 


पीड़िता नेपाल की रहने वाली है। नेपाल से ही उसने सीएसपी केंद्र में घूस की रकम डाली थी। मामला सामने आने के बाद पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने जांच के आदेश दिये हैं। सदर डीएसपी पुष्कर कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। एसपी के आदेश के बाद डीएसपी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


पीड़िता का कहना है कि पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी रामबाग निवासी युवक ने उन्हें शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब नेपाल की रहने वाली पीड़िता ने उससे शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया और दूसरी लड़की से उसने शादी कर ली। जब इस बात की जानकारी उसे हुई तो वो नेपाल से पूर्णिया युवक के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंच गयी। सदर थाना में तैनात महिला एसआई अन्नू कुमारी को आईओ बनाया गया। 


अन्नू को इस केस की जांच का जिम्मा सौंपा गया। लेकिन दारोगा अन्नू पीड़िता से कार्रवाई के नाम पर पैसे की मांग करने लगी। पीड़िता के पास महिला दारोगा से बातचीत का रिकॉर्डिंग, वाट्सएप चेंटिंग और पे फोन पर दिये गये पैसे का सबूत है। इस बात का भी प्रमाण है कि महिला दारोगा ने सीएसपी संचालक खुर्शीद के एकाउंट में पैसे मंगवाये थे। हालांकि सीएसपी संचालक खुर्शीद का कहना है कि थाने के ड्राइवर विकास के कहने पर उसने अपने खाते में पैसे मंगवाये। 


फिलहाल कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। सदर डीएसपी पुष्कर कुमार इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे। सदर डीएसपी ने बताया कि पीड़िता के द्वारा इस मामले में जो जानकारी दी गयी है उसमें महिला दारोगा द्वारा मेडिकल के नाम पर रुपये लेने की बात सामने आई है।  उन्होंने कहा कि महिला दारोगा अन्नू पर कार्रवाई की गाज गिरना तय माना जा रहा है। बता दें कि महिला दारोगा अन्नू पहले भी विवादों में रही है। उसके कारनामों के कई ऑडियो पूर्व में भी वायरल हो चुके हैं।