Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज
18-Apr-2024 09:36 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद में प्रेमी-युगल ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली। मंदिर में सात फेरे लिये और अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए। मामला जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी इलाके का है। दरअसल, पिछले तीन वर्षों से दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। यह बात दोनों ने अपने घरवालों को बताया था लेकिन घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। जब दोनों के घरवालों ने प्यार पर पहरा लगाया तो दोनों के बीच का प्यार और गहरा हो गया। फिर दोनों ने घर से भागने का मन बना लिया।
बिना बैंड बाजा और बारात के दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। मिली जानकारी के अनुसार, गया जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत बेलाडीह गांव की रहने वाली शालिनी शर्मा को जहानाबाद के एक लड़के निशांत कुमार से बीते 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने घरवालों से शादी की बात की लेकिन घरवाले शादी को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद लड़की घर से भाग कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। जहां गौरक्षणी स्थित मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली।
लड़की ने बताया कि दोनों के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। उसके परिवार वाले कहते थे कि लड़का अच्छा नहीं है वह जॉब नहीं करता है। इसे लेकर घरवाले उसे टॉर्चर किया करते थे कहते थे कि उस लड़के को भूल जाओ। उनके ऐसा कहने के बाद वो घर से भागकर प्रेमी के साथ पहुंच गई और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। वह इस शादी से बहुत खुश है उसका कहना है कि अब साथ जियेंगे और साथ मरेंगे।
वहीं प्रेमी का कहना है कि वो प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है और दोनों पिछले तीन सालों से एक दूसरे को चाहते है। लेकिन दोनों के घर वाले इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे। हद तो तब हो गई जब प्रेमिका के घरवालों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। घरवालों के रवैय्ये से तंग आकर वह मेरे पास पहुंची। फिर हम दोनों में मंदिर में जाकर शादी कर ली। अब वो अपने घर वालों को मनाकर अपनी पत्नी को घर ले जाएगा। इधर शादी की भनक जैसे ही लड़की के घरवालों को लगी तो वे लोग आनन-फानन में नगर थाना पहुंच गए और प्रेमी जोड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। हालांकि तब तक दोनों ने मिलकर मंदिर में शादी रचा ली थी जिसके कारण घर वाले चाहकर भी कुछ ना कर सके।
