ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

खाना बनाने के दौरान 4 बच्चों की मां को घर से उठाया, दो दिन बाद मिली तेजाब से झुलसी लाश

01-May-2022 01:28 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: 4 बच्चों की मां की अपहरण के बाद हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सुपौल में सामने आया है। मृतका की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय अनमोल देवी के रूप में हुई है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनमोल देवी अपने ससुराल में सास के साथ 27 अप्रैल को खाना बना रही थी। तभी अचानक कुछ लोग घर पर आ धमके और अनमोल देवी को उठाकर अपने साथ ले गये। महिला की काफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थक हारकर पति भूपेंद्र यादव ने 29 अप्रैल को किशनपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी। भूपेंद्र यादव ने गांव के ही मुकेश यादव सहित कुछ लोगों पर अपने पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है।


भूपेंद्र यादव की शिकायत पर 30 अप्रैल को पुलिस चिकनी गांव पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस जब खोजबीन कर चिकनी गांव से लौटकर चली गई तब किसी ने अनमोल देवी का शव उसके पति के घर से आगे बांसबाड़ी में देखा। मृतका के शरीर पर तेजाब डाला हुआ था। शव मिलने की जानकारी किशनपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार को दी गई। 


थानाध्यक्ष दोबारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक कुमार इंद्र प्रकाश को दी। कुछ ही देर में डीएसपी सुपौल वहां पहुंचे। डीएसपी ने मृतका के पति भूपेंद्र यादव उसकी सास और परिवार के अन्य सदस्यों और मृतका के भाई से पूछताछ की। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी ने कहा कि मृतका के शव को भागलपुर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।