ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

घर में घुसकर 50 साल की महिला की निर्मम हत्या, घटना का कारण स्पष्ट नहीं

15-Jun-2022 06:09 PM

SARAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के खरीका गांव का है जहां दिनदहाड़े एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बुधवार को हुई हत्या की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना की जानकारी तब हुई जब उनकी बेटी घर पर पहुंची। घर के कमरे में मां की लाश को देखकर वो चिख चिखकर रोने लगी। रोने की आवाज सुन आस पास के लोग भी पहुंच गये। जिसके बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान 50 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई है। पति के निधन के बाद वह अपनी छोटी बेटी और नाती के साथ रहती थी। 


फिलहाल घटना किसने और क्यों की इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।