बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
29-Aug-2023 07:57 PM
By RANJAN
ROHTAS: निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के तहत रोहतास जिला के नसीरगंज प्रखंड के अमियावर गांव में गांधी चौधरी एवं विवेक कुशवाहा के अध्यक्षता में सैकड़ों निषाद एवं अतिपिछड़ा समाज के लोगों ने गंगा नदी में खड़े होकर संकल्प लिया। इन्होंने यह संकल्प किया कि वे अपने समाज एवं बच्चों के भविष्य के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जब तक आरक्षण मिल ना जाये तक तक चुप नहीं बैठेंगे।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने आज कहा कि 'घर घर निषाद आरक्षण संकल्प अभियान ' के तहत करीब 100 वाहन आज विभिन्न गांव में पहुंची और लोगों को संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि इसके तहत नसीरगंज प्रखंड के अमियावर ग्राम में गांधी चौधरी एवं विवेक कुशवाहा के अध्यक्षता में सैकड़ों निषाद एवं अतिपिछड़ा समाज ने गंगा नदी मे संकल्प लिया कि अपने समाज एवं बच्चों के भविष्य के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस वाहन से वीआईपी के कार्यकर्ता गांव में पहुंच रहे हैं और लोगों को हक,अधिकार के लिए जागरूक करते हुए संकल्प करवा रहे है। इस अभियान के तहत प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर के पदाधिकारी गांव से लेकर टोला तक पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी की सोच और निषादों को जागरूक करने का अभियान घर-घर तक पहुंच रहा है और लोग अपने अधिकार और हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प ले रहे हैं।




