बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
03-Mar-2020 10:24 AM
PATNA : राजीव नगर थाना इलाके की रहने वाली दो बहनें सोमवार को महिला आयोग पहुंची और बताया कि वे दोनों घर छोड़ कर भाग आईं हैं. दोनों ने बताया कि वे बालिग हैं और अपने पिता और भाई से तंग आकर अपनी नाबालिग छोटी बहन को लेकर भाग गयी थी.
लडकियों ने बताया कि वे अपने मन से घर छोड़कर गईं थीं लेकिन, उनके पिता ने मुहल्ले के ही दो युवकों पर राजीव नगर थाने में भगाने व नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज करा दिया. जिसके बाद से लड़कों पर पुलिस कार्रवाई कर कर रही है.
इसके बाद दोनों बहनें आयोग में पहुंची और अपना पक्ष रखा. सोमवार को दोनों बहनें आयोग पहुंचीं और कहा कि हम जिंदा हैं और सही सलामत हैं. हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा. बड़ी बहन ने महिला आयोग को बताया कि उसके पिता और भाई ने उसकी शादी उससे दोगुने उम्र में अधेड़ से तय कर दी थी. मना करने पर उसे तंग किया जाने लगा, जिसके बाद वे अपनी छोटी बहन के साथ घर छोड़कर चली गई.
घर से जाने के बाद उन्होंने भाई को कॉल कर जानकारी दी थी और एसएसपी, थाने की पुलिस को ई-मेल भी भेजा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजनों को थाने बुलाया गया. लड़की के पिता ने महिला आयोग के अध्यक्ष से माफी मांगी औऱ कहा कि वह अपनी बेटियों की शादी उसकी इच्छानुसार ही करेंगे. इसके बाद दोनों लड़कियों को समझाया गया, तो वे घर जाने के लिए तैयार हो गयीं. आयोग ने दोनों पक्षों को हर महीने यहां आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को कहा है.