ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / गंडक में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत, SDRF ने नदी...

गंडक में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत, SDRF ने नदी से शव किया बरामद

02-Apr-2023 12:31 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में दो भाई का शव बरामद किया गया है। इन दोनों भाइयों का शव बूढी गंधक नदी से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है। ये दोनों युवक इलाके के मंझौल ओपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह घटना भी मंझौल ओपी क्षेत्र के बोधि बांध के समीप बूढ़ी गंडक नदी की बताई जा रही है।


दरअसल, मंझौल ओपी क्षेत्र के बोधि बांध पर दोनों भाई अपने दोस्तों से नदी में स्नान करने गए थे।  इसी दौरान एक भाई गहरे पानी में चला गया तो दूसरा भाई भी उसे बचाने के कोशिश में गहरे पानी में चला गया और डूब गए। जबकि एक भाई किसी तरह बाहर निकल गया था। इसके बाद मंझौल निवासी मिथलेश साहू के पुत्र 17 वर्षीय भोला कुमार और 14 वर्षीय राजीव कुमार का शव काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बरामद कर लिया है।


वहीं, युवक का शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है एक साथ एक घर के दो चिराग की नदी में डूबने से मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कल से ही लगातार सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटना के बाद से नदी किनारे जमे हुए थे। शव बरामद होने के बाद मंझौल थाना पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। 


स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया कुमार ने बताया कि घटना के स्थानीय लोगों ने खोजबीन की थी लेकिन दोनों भाइयों का शव बरामद नहीं हो सका था आज सुबह इसलिए आपके सहयोग से दोनों शव को बरामद कर लिया गया है। गांव के लिए दुखद घटना है जिला प्रशासन जल्द से जल्द मृतक परिजनों को सरकारी मुआवजा इसकी मांग की जा रही है।