Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
03-Dec-2023 10:09 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक टीटीई का खौफनाक रूप देखने को मिला। जहां गलती से एक मजदूर साधारण बोगी की जगह स्लीपर में चढ़ गया था जो टीटीई को नागवार गुजरा। उसने चलती ट्रेन से मजदूर को धक्का दे दिया और ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर का पैर बुरी तरह से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ ने घायल मजदूर को उजियारपुर पीएससी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल मजदूर की पहचान पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र निवासी महेश प्रसाद के 48 वर्षीय पुत्र नवल प्रसाद के रूप में हुई है।
मामला रक्सौल से हावड़ा जा रही मिथिला एक्सप्रेस की है। रविवार की शाम को मजदूर नवल प्रसाद मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा था इस दौरान हड़बड़ी में वह जनरल बोगी की जगह स्लीपर में चढ़ गया। उजियारपुर स्टेशन पर स्लीपर कोच में मौजूद टीटीई ने मजदूर को उतरकर जनरल बोगी में जाने को कहा। मजदूर ने कहा कि अगले स्टेशन पर वह उतर जाएगा और जनरल बोगी में चला जाएगा।
लेकिन टीटीई ने उसकी एक ना सुनी। मजदूर की बात सुनकर टीटीई गुस्से में आ गया और चलती ट्रेन से उसे धक्का दे दिया। जिससे वह ट्रेन के नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। आरपीएफ ने मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया। सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक भूषण ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है यदि टीटीई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कराई जा रही है।