बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
19-Apr-2020 07:55 AM
PATNA : कोरोना संकट को देखते हुए एक तरफ कई शहरों में स्कूल प्रबंधन से 1 महीने की फीस माफ करने का आग्रह किया जा है. लेकिन इसके ठीक विपरीत पटना के कई स्कूल सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए न सिर्फ बेतहाशा फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं बल्कि इसे जमा करने के लिए पेरेंटस पर दवाब भी बना रहे हैं.
7 फिसदी से अधिक फीस बढ़ाने वाले तीन और स्कूलों को नोटिस भेजा गया है. इसमें जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल खगौल रोड, मे फ्लावर दीघा और ईशान इंटरनेशनल गर्लस स्कूल शामिल है. इन तीनों स्कल ने भी 2020-21 सत्र में कई मद में 7 फिसदी से अधिक फीस बढ़ाई है. जिसके बाद इन तीनों स्कूल को नोटिस भेज 1 सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है. बता दें कि अबतक पटना के 21 स्कूलों को नोटिस भेजा जा चूका है.
बता दें कि बिहार निजी विद्यालय समिती की वर्तमान गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी स्कूल 7 फिसदी से अधिक प्रबंधन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं कर सकते हैं. यदि कोई स्कूल ऐसा कर रहा है तो अभिभावक इसकी शिकायत rdde.patna@gmail.com पर कर सकते हैं. इसकी जांच की जाएगी और सही शिकायत पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी.