ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / गायघाट महिला रिमांड होम: काम्या मिश्रा की टीम ने 1 पीड़िता का बयान...

गायघाट महिला रिमांड होम: काम्या मिश्रा की टीम ने 1 पीड़िता का बयान दर्ज किया, अब मजिस्ट्रेट के सामने होगी पेशी

19-Feb-2022 09:12 AM

PATNA : हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पटना के गायघाट महिला रिमांड होम मामले की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है. शुक्रवार को इन्वेस्टिंग आफिसर आईपीएस काम्या मिश्रा ने बिहार बार काउंसिल के चेंबर नंबर 36 में बंद कमरे में तीन घंटे तक चली पूछताछ के आधार पर पहली पीड़िता का बयान दर्ज किया. 


पीड़िता का बयान दर्ज करने के पहले शुक्रवार को ही एसआईटी की टीम ने गायघाट महिला रिमांड होम पहुंच कर जांच पड़ताल की. इस दौरान वहां रह रहीं कई लड़कियों से सुपरिटेंडेंट वंदना गुप्ता पर लगे आरोपों को लेकर पूछताछ की गई. एसआईटी की टीम के द्वारा काफी वक्त तक शेल्टर होम में सघन जांच पड़ताल की गई. 


पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों के द्वारा 16 फरवरी को गठित की गई एसआईटी की टीम का शुक्रवार को जांच का पहला दिन था. पटना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 161 के तहत इस पीड़िता का बयान लिया है. इसके आगे अब पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. वहीं, इस दौरान पीड़िता की वकील और महिला विकास मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा सहित केस से जुड़े तमाम लोग बाहर इंतजार करते रहे.


बता दें कि गायघाट स्थित महिला रिमांड होम तब सुर्खियों में आ गया था जब यहां की दो युवतियों ने रिमांड होम की अधीक्षिका वंदना गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. बीते 29 जनवरी को सबसे पहले एक पीड़िता ने बहुत गंभीर आरोप लगाए थे. तब पटना पुलिस ने उसके लगाए आरोपों को नकार दिया था, कोई एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की थी. इसके बाद पटना हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान (सुओ मोटो) लेते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी. हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि पटना पुलिस पूरे मामले की जांच डीएसपी लेवल के अधिकारी से करवाए.