पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
04-Feb-2022 01:01 PM
PATNA : बिहार में एक बार फिर से बालिका गृह कांड सुर्खियों में है. राजधानी पटना के गायघाट स्थित महिला सुधार गृह में महिलाओं और युवतियों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण का मामला सामने आया है जिसके बाद विपक्ष सत्ता पक्ष पर हमलावर हो गया है. पटना हाईकोर्ट ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए सरकार को फटकार लगाई है. इन सबके बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है.
आज जब बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सारी घटनाएं सरकार करवा रही है. इसके साथ ही राबड़ी देवी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ही लोगों को सप्लाई करवा रही है. सरकार को हर एक चीज की जानकारी है. आगे राबड़ी देवी ने कहा कि पूरी दुनिया पूरा बिहार देख रहा है कि किस तरीके से यह सरकार चल रही है.
राबड़ी देवी से जब पूछा गया कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के वक्त जेडीयू के ही मंत्री थे और अभी भी जेडीयू के ही मंत्री हैं तो राबड़ी देवी बोली कि उस वक्त भी क्लीन चिट मिला था और फिर क्लीनछित मिलेगा. आगे राबड़ी देवी बोलती हैं कि कोर्ट ने लताड़ा है लेकिन डबल इंजन की इस सरकार को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता.
वहीं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर राबड़ी देवी से सवाल पूछा गया कि क्या तेजस्वी यादव पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, क्या तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी? उस पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि जो भी खबरें चल रही है वह झूठी है.