गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Sep-2020 01:40 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के प्रसिद्ध लोक गायक सुनील छैला बिहारी का एक्सीडेंट हो गया है. यमुना एक्सप्रेस वे पर उनकी गाड़ी सड़क हादसा का शिकार हो गई है.
बिहार के जाने-माने लोक गायक सुनील छैला बिहारी की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है. एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान भोजपुरी गायक की गाड़ी यमुना एक्सप्रेस वे पर रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई है. हालांकि इस एक्सीडेंट में उनकी जान बाल-बाल बची है. उन्हें इलाज के लिए एक प्रिवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है.
प्रसिद्ध लोक गायक सुनील छैला बिहारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. खगड़िया जिले के पौरा सहायक थाना क्षेत्र में उनका पैतृक निवास है. उन्होंने भोजपुर के साथ-साथ अंगिका भाषा में गाना और फिल्म बनाया है. अंगिका भाषा में निर्मित पहली फ़िल्म खगड़िया वाली भौजी (फ़िल्म) 2007 को बिहार में प्रदर्शित किया गया था.
सुनील छैला बिहारी ने कहा था की लोगो के समक्ष अंगिका के अश्लील चलचित्र और संगीत परोसा जा रहा है, जिससे अंगिका की छवि ख़राब हो रही है. उन्होंने अश्लील संगीत बनाने वालों पर निशाना साधा था. एक नई फ़िल्म अंग पुत्र अप्रैल 2010 को प्रदर्शित हुई थी, जसमे अंगिका के लोक गीत में माहिर सुनील छैला बिहारी जी ने मुख्य भूमिका निभाया था.