Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
27-Dec-2023 08:26 PM
By First Bihar
GAYA: गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईट-भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी मनोज यादव गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा का रहने वाला है। कुख्यात अपराधी पर लेवी मांगने और कई नक्सली घटना में भी शामिल रहा है। इसका खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर की।
एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर कहा कि चांकद थाना की पुलिस ने ईट भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में एक कुख्यात अपराधी मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है। बीते 16 दिसंबर को रात्री में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा ईट-भट्ठा पर आकर मुंशी एवं मजदूरों के साथ मारपीट की घटना की गई थी और मोबाईल एवं कुछ रूपया छीन लिया गया था। धमकी दी गयी कि अपने मालिक से पैसा मांग कर लाओगे तब ही काम करने देगें।
इसके बाद ईट-भट्ठा मालिक के द्वारा चांकद थाना में लिखित आवेदन दिया गया। इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया और संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्थ) गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष चाकन्द के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया था।