Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
21-Jul-2024 07:34 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार की गया पुलिस और एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। 13 साल से फरार कुख्यात नक्सली चलितर यादव को गिरफ्तार किया गया है। गया एसएसपी आशीष भारती ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनगाई थानाध्यक्ष को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि कई कांडो में वांछित फरार चले रहा कुख्यात नक्सली चलितर यादव अपने घर चोरदहा आया हुआ है।
मिली सूचना के बाद वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष धनगाई, धनगाई थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी, एसएसबी (129वी वाहिनी, धनगाई) के साथ ग्राम चोरदहा में चलितर यादव के घर पर छापेमारी की गयी तो वो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल की मदद से पकड़ा गया। जब पुलिस ने नाम पूछा तो उसने बताया कि वो धनगाई थाना क्षेत्र के चोरदहा निवासी बासुदेव यादव का बेटा चलितर यादव है।
15 मार्च 2011 को वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था कि अज्ञात अपराधियों द्वारा ग्राम गोईठा मीठा में ऑगनबाड़ी के बन रहे भवन को तोड़ दिया गया। एक कमरे का ताला तोड़कर बम लगाकर विस्फोट कर दिया गया वही दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उपस्थिति पंजी को विद्यालय से बाहर फेंक दिया गया। जिस संबंध में बाराचट्टी थाना में मामला दर्ज किया गया था। उक्त कांड में पकड़े गये नक्सली ने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
बता दें कि पूर्व में इस कांड में संलिप्त दो अप्राथमिकी नक्सली शिवन साह, पिता- टेनी, मो0 जहुर मियाँ को बाराचट्टी थाना कांड संख्या 54/11 से रिमांड किया गया तथा अप्राथमिकी नक्सली बिहार साव पिता- बाढ़ो साव को बाराचट्टी थाना कांड संख्या 151/12 से रिमांड किया जा चुका है। उक्त कांड में फरार चल रहे नक्सली चलितर यादव के फरार होने की स्थिति में इनके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी। अन्य अपराधियों और नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुख्यात नक्सली चलितर यादव की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को पुस्कृत किया जाएगा।