ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

खाकी के संरक्षण में चल रहा था अवैध लॉटरी का धंधा, 2 महिला समेत 20 लोग गिरफ्तार

23-Jul-2019 02:41 PM

By 7

GAYA : शहर में पुलिस ने अवैध लॉटरी के कारोबार का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट व लाखों रुपये कैश बरामद किया है. पुलिस को एक रजिस्टर भी हाथ लगी है. जिसमें कई मीडियाकर्मी और पुलिस वालों का नाम है. पूरी घटना शहर के सिविल लाइन थाना इलाके के शीतला मंदिर के पास की है. जहां मंदिर के ठीक सामने एक मकान में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार चल रहा था. जहां पुलिस ने छापेमारी कर कुल 20 लोगों को धर दबोचा है. गिरफ्तार लॉटरी संचालक के पास से 10 हजार नगद रुपये, दर्जनों मोबाइल फोन, लॉटरी चार्ट और 5 बाइक बरामद हुआ है. छापेमारी के दौरान पुलिस को एक रजिस्टर भी हाथ लगी है. जिसमें कई पत्रकारों और पुलिसकर्मियों के नाम दर्ज है. पुलिस उस रजिस्टर की जांच कर रही है. गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस को बहुत दिनों से खबर मिल रही थी कि बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार चल रहा है. डीएसपी रंजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में तीन भाई मनोज, दिलीप और शत्रुघ्न भी शामिल हैं. तीनों भाइयों का आपराधिक इतिहास रहा है. इस काले कारोबार में कुछ पुलिस वाले और मीडिया के भी लोग शामिल हैं. पुलिस जांच कर रही है. जल्द ही इस मामले में और बड़ा खुलासा हो सकता है. गया से पंकज की रिपोर्ट