ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: ‘भारत के हिंदुओं पर अत्याचार नहीं होने देंगे’ गया पहुंचते ही गरजे बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

28-Sep-2024 01:28 PM

By First Bihar

GAYA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की देर रात गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पितृपक्ष मेला के दौरान वह अगले तीन दिनों तक इसी रिसोर्ट में प्रवास करेंगे।


तीन दिनों के गया प्रवास पर रहकर विशेष भक्तों को पिंडदान कराएंगे तथा भागवत कथा करेंगे। गया जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम किए हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार से लेकर 30 अक्टूबर तक बोधगया के प्रवास पर रहेंगे हालांकि इस बार भी बाबा का दिव्य दरबार नहीं लगेगा।


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आगामी 21 नवंबर से 29 नवंबर तक सम्पूर्ण भारत को एकजुट करने, ऊंच नीच, छुआछूत मिटाने के लिए, सनातनी को एकजुट करने के लिए प्रण लिया है। घर-घर बागेश्वर बाबा बनाएंगे। 160 किलोमीटर पदयात्रा करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि कब तक हम दूसरों के भरोसे रहेंगे और दूसरों की दृष्टि से देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के हिंदुओं पर किसी भी कीमत पर अत्याचार नहीं होने देंगे।

रिपोर्ट- नितम राज