Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
26-Sep-2024 02:00 PM
By First Bihar
GAYA: गया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम के रहने वाले युवक को इनकम टैक्स से 2 करोड़ का नोटिस आया है। युवक एक होलसेलर के यहां 10 हजार रुपए की पगार पर नौकरी करता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो दिन के भीतर 67 लाख रुपए जमा करने को कहा है। जिसके बाद से युवक खौफ में है और पिछले चार दिन से घर नहीं लौटा है।
दरअसल, पुरानी गोदाम में रिफाइन और तेल के होलसेलर थोक एवं खुदरा विक्रेता के यहां 10 हज़ार की नौकरी करने वाले एक कर्मी को आयकर विभाग ने 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का नोटिस भेजा है। आयकर विभाग ने युवक को दो दिनों के अंदर 67 लाख फाइन के रुपए जमा करने का टाइम टेबल निर्धारित किया है।इस तरह के नोटिस मिलने के बाद से पीड़ित काफी घबराया हुआ है।
युवक कोतवाली के नई गोदाम मोहल्ले का रहने वाला राजीव कुमार वर्मा है, जो पुरानी गोदाम में तेल और रिफाइन होलसेलर के यहां काम करता है। पीड़ित राजीव ने बताया काम के बदले उसे हर महीने 10 हज़ार रुपए पगार मिलते हैं। अचानक आयकर विभाग के इस नोटिस ने उसे परेशानियों में डाल दिया है। राजीव ने बताया कि वह कॉरपोरेशन बैंक शाखा में पिछले 22 जनवरी 2015 को 2 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट की थी लेकिन मैच्योरिटी के पहले ही किसी काम को लेकर डिपॉजिट का पैसा 16 अगस्त 2016 को निकाल लिया गया था।
उसके बाद वह पुरानी गोदाम में काम करने लगा लेकिन अचानक आयकर विभाग ने 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स नोटिस भेजकर परेशानी बढ़ा दी है। आयकर विभाग से भेजे गए टैक्स नोटिस में बताया गया है कि वर्ष 2015-16 में 2 करोड़ कि फिक्स डिपॉजिट करवाया था, जिसका रिटर्न फाइल अभी तक नहीं भरा गया और आयकर विभाग का टैक्स भी जमा नहीं किया गया है। वहीं पीड़ित राजीव कुमार वर्मा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल का नाम भी पहली बार सुना है।
उसका कहना है कि अब 10 से 12 हजार रुपये महीना की पगार में रिटर्न फाइल क्या करें। आयकर विभाग के नोटिस के बाद पिछले 4 दिनों से पीड़ित काम करने भी नहीं गया है। नोटिस के बाद वह काफ़ी परेशान होकर गया आयकर विभाग कार्यालय पहुंचा। अधिकारियों ने यह जबाव दिया कि अब वह पटना आयकर विभाग कार्यालय जाए। जहां से निदान हो सकता है। वहीं पीड़ित राजीव को 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स के रूप में 67 लाख रुपये 2 दिनों के अंदर भी जमा करने को कहा गया है। जिससे वह काफ़ी परेशान है। सब जगह मदद की गुहार लग रहा है।
रिपोर्ट- नितम राज