ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया नगर निकाय चुनाव में जनता ने बदली किस्मत, जिस ऑफिस में लगाती थी झाड़ू, अब उसी में बनी डिप्टी मेयर

31-Dec-2022 10:04 AM

GAYA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के दुसरे चरण के मतगणना परिणाम आने के बाद बड़े - बड़े दिग्गजों को मुंह की खानी पड़ी है। इस बार के मतगणना परिणाम के बाद कई नए और एसे चेहरे जनता के बीच से निर्वाचित होकर आए हैं, जिनके बारे में उनके विरोधियों ने किसी ने कल्पना भी नहीं किया होगा। अब ऐसा ही ताजा मामला बिहार के गया से निकल कर सामने आया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गया में नगर निकाय चुनाव का परिणाम सबको आश्चर्यचकित जकर देना वाला रहा। यहां इस बार जनता ने जिसे अपना मेयर चुना है उसे वहां इस चुनाव में उतरे प्रत्याशी रेस में भी शामिल नहीं कर रहे थे। यहां के चुनाव में मेयर पद पर उतरे सारे दिग्गजों को पीछे छोड़ एक सड़क पर झाड़ू लगानेवाली 60 साल की महिला चिंतादेवी ने जीत दर्ज किया है  डिप्टी मेयर के चुनाव चिंता देवी ने करीब 16000 वोट से जीत दर्ज की।  यह पिछले 40 सालों से सफाईकर्मी का काम करती थी। हालांकि, दो साल पहले इन्हें रिटायरमेंट मिल गया था। 


वहीं, इस चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद चिंता देवी ने कहा कि, मैंने कभिओ भी यह सोचा तक नहीं था की मुझे जनता का इतना प्यार मिलेगा। इसके साथ ही इतना दूर तक सफर तय करने के बारे में भी कभी नहीं सोचा था। अब मुझे जनता के इस भरोसे को बनाए रखना है और अपना काम करना है।  उन्होंने कहा कि, जिस कार्यालय में झाड़ृ लगाने वाली के रूप में कार्यरत थीं, अब वहीं से बैठकर पूरे शहर की स्वच्छता के लिए योजनाएं बनाएंगी और अधिकारियों को निर्देश देंगी, इससे बड़ा सौभाग्य क्या ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि,सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनकी यह आदत छूटी नहीं। दो वर्षों तक लगातार सेवा करती रहीं। अपनी आजीविका के लिए नींबू बेचना भी शुरू किया। उनके तीन पुत्र भी नगर निगम में ही दैनिक मजदूरी पर सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं।


गौरतलब हो कि, बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का परिणाम ने यह बता दिया है कि, जनता ने इस बार हरेक तबके और समाज से आने वाले लोगों को मौका दिया है। इस बार चुनाव में धन- बल का कोई जोड़- जबरदस्ती काम नहीं आया है। इसके साथ ही जनता ने यह समझ लिया कि स्वच्छता और अपने दायित्व निर्वहन की पढ़ाई उन्होंने बहुत अच्छे से की है।