ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में बम डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट, BMP के दो जवान गंभीर, एक का उड़ा हाथ

26-Feb-2023 03:21 PM

By First Bihar

GAYA : बिहार के गया से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र में बम डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट में 2 जवान बुरी तरह घायल हो गए और एक जवान का हाथ उड़ गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, किरानी घाट स्थित फल्गु नदी के पास पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बम मिली थी उसी बम को डिफ्यूज करने के दौरान यह हादसा हुआ है। बम को डिफ्यूज करने से करने से कोई किसी प्रकार कोई भी सुरक्षा के कदम नहीं उठाया जए थे। जिस कारण यह हादसा होने की बात कही जा रही है।


इस घटना की आधिकारिक पुष्टि सिटी एसपी बीएमपी 3 के अतिरिक्त प्रभार में चल रहे अशोक कुमार प्रसाद ने की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुख्यात अपराधी गजनी से पूछताछ में जानकारी मिली थी कि फल्गु नदी में एक स्थान पर घातक बम छिपाकर रखा गया हैं। उसी बम को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के जवान डिफ्यूज करने के लिए गए थे। इसी बीच बम ब्लास्ट कर गया और कोतवाली पुलिस के दो जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि बम निष्क्रिय करते वक्त हादसा कैसे हुआ ये जांच का विषय है। लेकिन किसी टेक्नीकल समस्या के चलते अचानक बम फट गए और ये हादसा हो गया। यह साल 2022 के केस से जुड़ा ये मामला है। जिसमें पुलिस ने 6 बम बरामद किए थे। घायलों में सिपाही और दारोगा भी शामिल हैं। जिसका उपचार जारी है। फल्गु नदी के किरानी घाट पर पुलिस और बम निरोधी दस्ते की टीम पहुंची थी। जहां बमों को निष्क्रिय करने के दौरान ये घटना घटी।