Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
14-Jan-2020 04:15 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: यूपी के सीएम योगी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों को एनआरसी और सीएए को लेकर लोगों को समझा रहे थे और विरोधियों को आड़े हाथों लिया, लेकिन विरोध करने वाले भी उनसे कम नहीं थे. उनकी ही सभा में काला बैलून उड़ाकर इसका विरोध किया. यह सब योगी के सामने हो रहा था. बताया जा रहा है कि बैलून में एक पोस्टर भी था जिस पर NO NRC लिखा हुआ था.
विरोध देख समर्थक लगाने लगे नारे
सभा में मौजूद लोग भी यह समझ गए की जिसको लेकर सभा किया जा रहा है कि उसका विरोध किया जा रहा है. भाजपा नेता से लेकर कार्यकर्ता तक काला बैलून देख योगी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे.
योगी ने निकाली भड़ास
सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने निशाने पर कांग्रेस को लेते हुए कहा है कि देश को बांटने की साजिश की जा रही है. कांग्रेस को यह बात बुरी लग रही है कि मोदी सरकार कैसे सभी तबकों का विकास कर रही है. धारा 370 खत्म किए जाने के बाद से कांग्रेस लगातार बेचैनी में थी लेकिन इसका विरोध करने का साहस नहीं जुटा पा रही थी. अब नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर कांग्रेस अपने उसी भड़ास को निकाल रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी हाल में देश के अंदर अलगाववादी मानसिकता वाले लोगों को संरक्षण नहीं दिया जाएगा. देश में फतवे की दुकान चलाने वाले लोगों को अब मदद नहीं मिलेगी. मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक पर अहम फैसला लिया जिसके बाद फतवा जारी करने वाले बेचैनी में हैं. योगी ने कहा कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर के निर्माण का काम शुरू होगा और लोग रामलला का दर्शन कर पाएंगे.