ब्रेकिंग न्यूज़

Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज

तूफान के कारण गया रेलवे स्टेशन पर पूछताछ काउंटर की छत गिरी, रेलवे कर्मी जख्मी

27-May-2021 07:21 PM

GAYA : बिहार में यास तूफान का काफी असर दिख रहा है. राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है. तूफ़ान के कारण गया रेलवे स्टेशन पर पूछताछ काउंटर की छत की गिर गई है. जिसके कारण रेलवे का एक कर्मी जख्मी हो गया है. उसे रेलवे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


गया रेलवे स्टेशन पर गुरूवार की शाम अचानक से पूछताछ काउंटर की छत गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि प्लाईवुड की फाल्स सीलिंग अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसके कारण  कर्मचारी जख्मी हो गया. उसके सिर में चोट भी आई है. फिलहाल उसे रेलवे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


बताया जा रहा है कि जख्मी कर्मी का नाम विजय कुमार है, जो एक प्राइवेट कर्मचारी है. फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.