Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
27-Aug-2023 10:36 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार को लेकर नाबालिग लड़कियों की ट्रैफिकिंग पर बड़ी कारवाई की है। पुलिस ने एक होटल से छह नबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान दो युवतियों ने इस बात को कबूल किया है कि उन्हें देह व्यापार के लिए दूसरे राज्य से बुलाया गया है। जसिके बाद अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, गया के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड लाइट एरिया के नाम से चर्चित सराय रोड में छापेमारी शुरू की, जसिके बाद अलग-अलग तीन मकानों पर चल रहे देह व्यापार को लेकर छापामारी की। जहां, बारी-बारी से सराय रोड के तीन ठिकानों से छह नाबालिग को हिरासत में लिया है। जिन्हें पुलिस पुलिस थाने लेकर आई। जिस मकानों से नाबालिग पकड़ी गई। उसी मकान से कथित तौर पर दो ग्राहक को भी हिरासत में लिया गया है। उन ग्राहक की बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
बताया जा रहा है कि, इन पकड़ी गई नबालिगों के सामने ही कमरे की तलाशी में बेड के तकिया के नीचे से आपत्तिजनक डिब्बा तथा एक रेडमी कम्पनी का एन्ड्रोइड मोबाइल एवं एक सैमसंग कम्पनी का एन्ड्रोइड मोबाइल एवं 26,740 / - नगद रूपये बरामद हुआ। छापेमारी में काफी संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। जो छापामारी के दौरान सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे हुए थे।
इधर, इस पुरे मामले को लेकर कोतवाली थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि नाबालिग की सूचना पर छापामारी की गई है। उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने ग्राहक की गिरफ्तार से इनकार किया है। जानकारी हो कि बीते दिनों फेसबुक पर गया सराय रोड का एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें अलग-अलग मकान के दरवाजा पर नाबालिग नर्तकी दिख रही थी। उसके बाद हीं पुलिस हरकत में आई है।