Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Aug-2020 09:44 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : गया के गुरुद्वारा रोड में अज्ञात अपराधियों ने घर मे घुस कर एक शख्स को गोली मार दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि गया के गुरूद्वरा रोड में रहने वाले कारोबारी राज कुमार ने जब रंगदारी देने से इंकार कर दिया तो अपराधियों ने घर में घुसकर गोलीबारी कर दी. जिसमें कारोबारी के भाई को गोली लग गई. घायल व्यक्ति को पुलिस ने गया के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है.
कारोबारी के घायल भाई ने बताया कि कुछ लोग मेरे भाई राज कुमार को खोजते हुए हमारे घर मे घुस आये और गोली चलाने लगे . उनलोगों से हमने जब पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हैं तब अपराधियो ने बोला कि अपने भाई को अब 5 लाख नहीं 50 लाख देने के लिए कह देना और हमारे द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने हमारे पैर में गोली मार दी और चलते बने.
मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि कुछ अज्ञात अपराधियों के द्वारा गुरुद्वारा मोहल्ले में रहने वाले विनोद कुमार के घर पर गोलीबारी की गई है, जिसमें विनोद कुमार को गोली लगी है. परिवार वालों का कहना है कि कुछ लोग घर मे घुस कर रंगदारी के लिए गोली चलायें है, जिसकी अनुसंधान की जा रही है.