Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
12-Feb-2021 04:37 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है और बिहार से अजीबोगरीब घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं, जो काफी हैरान करने वाली हैं. नालंदा और मुजफ्फरपुर के बाद गया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार आप ही हैरान रह जायेंगे. दरअसल एक पति को अपनी ही मौसेरी बहन से इश्क़ हो गया और उसी बहन को पाने के लिए आरोपी पति ने अपनी बीवी से तलाक मांगा है.
घटना गया जिले के कोतवाली थाना इलाके की है, जहां पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स को अपनी मौसी की बेटी से प्यार हो गया. यह आरोप उसकी खुद की पत्नी ने लगाया है. पीड़ित पत्नी का आरोप है कि मौसेरी बहन के प्यार में पागल होकर उसके पति ने उससे रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया है. पत्नी ने बताया कि पति ने पहले अपनी पत्नी का गर्भपात कराया और फिर उससे तलाक की मांग की.
पीड़ित पत्नी ने कहा कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति ने मारपीट कर देर रात घर से बाहर निकाल दिया. पत्नी रात भर सड़क पर भटकती रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. ऐसे में वो गुरुवार एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में न्याय की गुहार लगाई. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले अशोक लाल के बेटे नितिन लाल की शादी रानी से साल 2016 में वेलेंटाइन डे के 3 दिन बाद 17 फरवरी को हुई थी.
पीड़ित पत्नी रानी कुमारी का आरोप है कि मौसेरी बहन के साथ पति का अफेयर होने के कारण वह ससुराल में कम रहती थी. इसी क्रम में बुधवार की देर शाम रानी अपने मायके झारखंड के चतरा से अपने ससुराल पहुंची. जहां उसके ससुर, देवर और स्टाफ ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया. पीड़िता घर के बाहर देर रात तक बैठी रही.
इस घटना की जानकारी मिलते ही फौरन कार्रवाई में जुटी कोतवाली थाना की पुलिस ने ससुर अशोक लाल, देवर हिमांशु लाल सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया. है. इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की पीड़िता रानी कुमारी द्वारा पूर्व में भी 2 प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, मामला कोर्ट में लंबित है. मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.