ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में आशिक के लिए गई पत्नी की जान, अवैध संबंध से तंग आकर पति ने कराया मर्डर

04-Dec-2019 03:59 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : प्रेम-प्रसंग का एक ताजा मामला गया जिले से सामने आया है. जहां गया पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा किया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. पति की गैरमौजूदगी में हमेशा अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलने से नाराज एक पति ने सुपारी देकर अपनी ही पत्नी की हत्या करा दी. गया पुलिस ने आरोपी पति और एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. 


हत्याकांड का खुलासा करते हुए गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पिछले साल 18 मई को विष्णुपद थाना की टीम ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था. जिसकी पहचान डेल्हा के खरखरा में रहने वाले महेंद्र प्रसाद की बेटी शोभा कुमारी के रूप में की गई. महिला 17 अप्रैल 2018 से लापता हो गई थी. जिसकी लाश तकरीबन एक महीने बाद मिली थी. 25 मई को मृतक महिला की मां ने अपने दामाद अनिल कुमार के ऊपर सिविल लाइन्स थाना में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में लगातार जुटी हुई थी. पुलिस जब आरोपी पति अनिल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पति ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अनैतिक संबंध था. वह हमेशा अपनी पत्नी को इसके लिए मना करता था. उसने बताया कि जब वह काम के सिलसिले में घर से बाहर जाता था तो उसकी पत्नी अपने प्रेमी से हमेशा मिला करती थी. ये बात पति को नागवार गुजरी और उसने दो लोगों को 25 हजार रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या करा दी. पुलिस ने एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया था. जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. 


मिली जानकारी के मुताबिक गया के कोयरीबारी मोहल्ला के रहने वाले अनिल कुमार की शादी डेल्हा के खरखरा में महेंद्र प्रसाद की बेटी शोभा कुमारी के साथ हुई थी. आरोपी पति अनिल कुमार ने बताया कि शादी के 2 महीने के बाद से ही उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलना शुरू कर दी थी. कई बार इसको लेकर दूँ में विवाद होता रहता था. पति के मना करने के बावजूद  अपने आशिक से वीडियो कॉल पर बात करती थी. जब पति घर पर होता था तो पत्नी अपने प्रेमी से चैटिंग के जरिये बातचीत करती थी. इसकी शिकायत हमेशा उसकी बेटी अपने पिता से किया करती थी. आरोपी पति ने आगे बताया कि लाख मना करने पर भी जब उसकी पत्नी नहीं मानी तो उसने अपने दो साथियों को सुपारी देकर अपनी पत्नी का मर्डर करा दिया. गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने इस मामले में आगे बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.