Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
16-Sep-2023 07:18 PM
By First Bihar
GAYA: गया में एक से तीन अक्टूबर को होने वाला बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यकम नहीं होगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गया आएंगे जरूर लेकिन न तो उनका दिव्य दरबार लगेगा और ना ही वे कथा कर सकेंगे। वहीं वे महाबोधि मंदिर और मंगला गौरी मंदिर में दर्शन भी नहीं कर सकेंगे।
दरअसल, गया में आगामी एक से तीन अक्टूबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम आयोजित होने वाला था। तीन दिनों के भीतर बागेश्वर धाम के पीठाधीश का दिव्य दरबार लगना था, इसके साथ ही साथ वे हनुमत कथा का भी पाठ करने वाले थे लेकिन अब उनका कार्यक्रम नहीं हो सकेगा। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रद्द हो गया है।
गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से शुरू हो रहा है। पितृपक्ष मेला के दौरान लाखों लोग गया पहुंचेंगे, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने धीरेंद्र शास्त्री को कार्यक्रम और दिव्य दरबार लगाने की अनुमती नदी दी है हालांकि बाबा धीरेंद्र शास्त्री एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक गया में ही रहेंगे। गया में वे अपने पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान करेंगे। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने वीडियो के जरीए दी है।
बता दें कि बोधगया स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को आवेदन दिया गया था। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर उनके भक्तों के बीच भारी उत्साह था लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिलने के कारण उनके चाहने वालों में मायुसी है। वहीं कार्यक्रम रद्द होने को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है।